17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Canada Open: पी कश्यप ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, सौरभ वर्मा हुए बाहर

P Kashyap ने क्वार्टर फाइनल में लुकास को हराया। चीन के ली शी फेंग ने सौरभ को 38 मिनट में हराया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jul 06, 2019

p_kashyap_badminton.jpg

कनाडा।कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन स्टार पी कश्यप ( P kashyap ) ने कनाडा ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर-100 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। वहीं कनाडा ओपन से भारत के लिए एक दुखद ख़बर भी आई सौरभ वर्मा को चीनी खिलाड़ी के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा।

छठी वरीयता प्राप्त कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक रोमांचक मुकाबले में 12-21, 23-21, 24-22 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में अपने नाम किया।

डब्ल्यूबीए वर्ल्ड रैंकिंग में 36वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नंबर 84 क्लेरबोउट के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है। सेमीफाइनल में कश्यप का सामना चौथी सीड चीन के वांग जू वेई से होगा, जिनके खिलाफ कश्यप का 2-0 का रिकॉर्ड है।

टूर्नामेंट में अब कश्यप ही एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हुए हैं क्योंकि सौरभ को एक अन्य मुकाबले में हार का सामना पड़ा है। चीन के ली शी फेंग ने सौरभ को 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में फेंग का सामना जापान के कोकी वातानाबे से होगा