17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: पाकिस्तान के हारने पर बदले समीकरण, बांग्लादेश को फायदा तो इस विश्‍व विजेता पर मंडराया बाहर होने का खतरा

ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: पाकिस्‍तान की बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 के क्‍वालीफिकेशन सिनेरियों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस हार के बाद दो बार की विश्‍व विजेता वेस्‍टइंडीज पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 17, 2026

ODI World Cup 2027 Qualification Scenario

पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब सभी टीमों की नजर 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप पर टिकी हैं। पाकिस्तान की टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर जहां उसे मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्‍त दी है। इस सीरीज के बाद वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 के क्‍वालीफिकेशन सिनेरियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस सीरीज के बाद बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ है तो दो बार की विश्‍व विजेता वेस्टइंडीज की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

पाकिस्तान बनाम बांग्‍लादेश सीरीज का हाल

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश तीन मैचों की वनडे सीरीज की बात करे तो मेजबान टीम ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीतकर बढ़त हासिल की थी, लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्‍तान ने 128 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद तीसरे और निर्णायक मैच बांग्‍लादेश ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी ओवर में 11 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज भी 2-1 से जीत ली।

पाकिस्तान के हारने से वेस्टइंडीज को हुआ नुकसान

पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश वनडे सीरीज के बाद वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेशन सेनेरियो में भी बदलाव हुआ है। इस सीरीज को जीतने के बाद बांग्‍लादेश की टीम एक पायदान के फायदे के साथ 10वें से 9वें स्‍थान पर पहुंच गई है। जबकि वेस्‍टइंडीज की टीम को नुकसान हुआ है, वह अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में 9वें से 10वें स्‍थान पर पहुंच गई है। यह वो स्‍थान है, जिस पर रहते हुए दो बार की विश्‍व चैंपियन कैरे‍बियाई टीम बाहर भी हो सकती है।

वनडे विश्व कप 2027 का क्वालीफिकेशन गणित

बता दें कि 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की मेजबानी में होना है। इसका मतलब है कि मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही क्‍वालीफाई कर चुके हैं। जबकि 10 में से बाकी आठ टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर ही क्‍वालीफाई करेंगी। अगर अब वेस्टइंडीज आगामी वनडे मुकाबले में हारती है तो वह वनडे वर्ल्‍ड कप की रेस से बाहर हो सकती है।

वेस्‍टइंडीज और बांग्‍लादेश की आगामी वनडे सीरीज

अब सभी टीमों की नजरें आगामी वनडे मैचों पर टिकी हैं। बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के आगामी शेड्यूल की बात करें तो कैरेबियाई टीम को अक्‍टूबर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जबकि बांग्लादेश दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।

ICC ODI Rankings

पोजिशनटीममैचअंकरेटिंग
1भारत455377119
2न्‍यूजीलैंड475370114
3ऑस्‍ट्रेलिया384134109
4पाकिस्‍तान444475102
5साउथ अफ्रीका41402298
6श्रीलंका47460098
7अफगानिस्‍तान28265795
8इंग्‍लैंड43378288
9बांग्‍लादेश41324379
10वेस्‍टइंडीज41317377