21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब धोनी की बेटी जीवा के लिए कोहली बने बिल्ली, देखें वीडियो

रांची में कप्तान कोहली ने जीवा के साथ भी खूब मस्ती की। देखें जब कोहली और जीवा ने म्याऊ-म्याऊ किया।

2 min read
Google source verification
kohli with ziva

नई दिल्ली। रांची में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पटखनी तो दी ही, साथ ही भारतीय क्रिकेटरों ने वहां जमकर मस्ती भी की। धोनी के गृहनगर में हुए इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार माही के घर पर भी गए। जहां कप्तान कोहली समेत टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। मस्ती की इन्हीं पलों में से एक कप्तान कोहली ने धोनी की बेटी जीवा के साथ भी बिताया। जिसमें मासूम जीवा के साथ कोहली ने खूब बातचीत की। कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है। कोहली ने वीडियो का कैप्शन देते हुए लिखा कि जीवा के साथ मेरा रियूनियन। इतने मासूम को मैं क्या आर्शिवाद दूं।


वायरल हो रहा यह वीडियो
कोहली का पोस्ट किया हुआ यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मात्र 35 मिनट में इस वीडियो को 10734 लोग लाईक कर चुके है। जबकि 2546 लोग इस पोस्ट पर रिट्वीट कर चुके है।

देखें वीडियो

अनुपम खेर ने भी की थी तारीफ
हाल ही में रांची गए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी जीवा की खूब तारीफ की थी। 62 वर्षीय अनुपम ने ट्वीट में लिखा, 'साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा जीनियस और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर आशीर्वाद बनाए रखे। अनुपम अपनी अगली फिल्म रांची डायरीज के प्रमोशन के लिए रांची गए थे।

सोशल मीडिया पर छा जाती है जीवा

धोनी की बेटी जीवा किसी स्टार किड से कम नहीं हैं।जीवा की तस्वीर या वीडियो जब भी सोशल मीडिया पर आती है, तो लोग उसे हाथों-हाथ लेते है। कुछ महीने पहले भी जीवा की एक वीडियो काफी फेमस हुई थी। जिसमें जीवा पियानो सीखने की कोशिश कर रही थीं। इसे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। बता दें कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर महेंद्र सिंह और बेटी जीवा के साथ वीडियो और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।