
फोटो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या (सोर्स: आईएएनएस)
T20 World Cup 2026 Updates: सुपर-8 के अहम मुकाबले में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की दर्द और निराशा साफ झलक रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 76 रनों से हरा दिया, ये हार ऐसे वक्त में आई जब टीम का आत्मविश्वास चरम पर माना जा रहा था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 20 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने जोरदार वापसी कर 187 रन खड़े कर दिए। जवाब में भारतीय बल्लेबाज ताश की पत्ते की तरह बिखरते चले गए और टीम 111 रन पर सिमट गई। मैच के बाद सूर्यकुमार ने माना कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक नहीं टिक सके। कप्तान ने बिना हिचकिचाहट सा कहा कि बल्लेबाजी और भी बेहतर होती, तो नतीजा बदल सकता था।"
सूर्या ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि जब आप 180–185 रनों का पीछा कर रहे हों, तो पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन वहीं मैच हार जरूर सकते हैं। हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और फिर 180–185 रनों का पीछा करते हुए वैसी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बना पाए, जैसी हम चाहते थे। लेकिन यही क्रिकेट है। हम इससे सीखेंगे, बैठकर समीक्षा करेंगे और फिर मजबूती से वापसी करेंगे।"
इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान ने इन गेंदबाजों की तारीफ में कहा, "जहां तक गेंदबाजी जोड़ी की बात है, सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह-अर्शदीप सिंह की जोड़ी कितनी घातक है। दोनों साथ खेल चुके हैं। आज भी दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले, करीब पांच विकेट लिए और लगभग 45–50 रन दिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और यही हम उनसे चाहते हैं। दोनों अनुभवी हैं और टीम में इनका होना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।"
टीम इंडिया अब अपना अगला सुपर-8 मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि अगली भिड़ंत में टीम पूरी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा फोकस अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग पर होगा। हम सब कुछ आसान रखेंगे और वही खेल खेलेंगे, जिसके लिए हम जाने जाते हैं। मुझे भरोसा है कि टीम एक मजबूत वापसी करेगी।”
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस जीत के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस को सराहा है। उन्होंने कहा- “टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत हमारे लिए थोड़ी कठिन रही थी, लेकिन आज जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ था।”
एडेन मार्करम ने आगे कहा, "हम जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों से गलतियां होंगी।”
Published on:
23 Feb 2026 05:13 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
