19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान, जानें कौन है टॉप पर

IPL 2026 में केकेआर की हालत सबसे ज्‍यादा खराब है। इस टीम को अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। इसके साथ ही उनके कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे सबसे खराब जीत प्रतिशत वाले कप्‍तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 19, 2026

Captains with the Most Losses in IPL History

केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026: तीन बार की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अभी तक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं और उसे पांच में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस प्रदर्शन का असर कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी पड़ा है। वे आईपीएल इतिहास के उन कप्तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिनका जीत प्रतिशत सबसे खराब रहा है। वहीं, सबसे ज्‍यादा मैच हारने का रिकॉर्ड अभी एमएस धोनी के नाम दर्ज है।

इन पांच कप्तानों का प्रदर्शन निराशाजनक

सबसे कम जीत प्रतिशत वाले कप्तानों की सूची में तीन भारतीय शामिल है। ये सूची कम से कम 25 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों की है। इस लिस्‍ट में शीर्ष पर केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे पहुंच गए हैं। आईपीएल 2026 में उनकी कप्‍तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक छह मैच खेल चुकी हैं, लेकिन एक भी मैच नहीं जीत सकी है। आज रविवार को ये टीम अपना सातवां मुकाबला खेलने उतरेगी, अगर वह इसे भी हार जाती है तो उसके लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में आज का मैच उसके लिए नाक का सवाल होगा।

कप्तानमैचजीतेहारेबेनतीजाजीत %
अजिंक्य रहाणे4414280231.8%
महेला जयवर्धने3010190133.3%
कुमार संगकारा4715300231.91%
शिखर धवन2710170037.03%
सौरव गांगुली4217250040.47%

धोनी सबसे अधिक मैच हारने वाले कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान माना जाता है, क्योंकि उनकी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीती है। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस लीग में धोनी के नाम बतौर कप्तान सर्वाधिक 97 मैच हारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं, पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस मामले में 68 हार के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

कप्तानमैचजीतेहारेबेनतीजाजीत %
एमएस धोनी235136970257.87%
रोहित शर्मा15890680056.96%
विराट कोहली14367720446.85%

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026