10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Carlos Brathwaite बने पापा, ईडन गार्डन्स के नाम पर रखा बेटी का नाम

कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) का कोलकाता के ईडन गार्डन्स से खास कनेक्श रहा है। कार्लोस ब्रैथवेट पापा बन गए हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईडन गार्डन्स के नाम पर रखने के साथ ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 09, 2022

carlos_brathwaite_blessed_with_baby_girl_name_her_eden_rose.jpg

Carlos Brathwaite

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) पापा बन गए हैं। कार्लोस ब्रैथवेट के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। कार्लोस ब्रैथवेट की पत्नी जेसिका फेलिक्स ने रविवार को बच्ची को जन्म दिया जिसकी जानकारी खुद कार्लोस ब्रैथवेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। कार्लोस ब्रैथवेट ने बेटी संग तस्वीर शेयर करने के साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है। कार्लोस ब्रैथवेट की बेटी का नाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स से प्रेरित है। कार्लोस ब्रैथवेट ने पोस्ट शेयर करने के साथ ही उसके कैप्शन में लिखा, 'रिमेम्बर द नेम ईडन रोज ब्रेथवेट, जन्म की तारीख 2/6/22। आप इस खूबसूरत छोटी लड़की के इंतजार के लायक थे। पापा तुमको पूरे दिल से प्यार करने का वायदा करते हैं। धन्यवाद जेसिका फेलिक्स, मुझे पता है कि आप एक अद्भुत मां होंगी।'

कार्लोस ब्रैथवेट ने बेटी का नाम ईडन गार्डन्स के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि उनका कोलकाता के इस मैदान से गहरा कनेक्शन है। कार्लोस ब्रैथवेट ने इस मैदान पर कुछ ऐसा किया था जिसके चलते उनके नाम को भुला पाना विश्व क्रिकेट के लिए तकरीबन नामुमकिन है। कार्लोस ब्रैथवेट ने इसी मैदान पर 2016 टी 20 विश्व कप के फाइनल में बेन स्टोक्स को लगातार 4 सिक्स मारकर वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप जितवाया था।


वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप जीतने के लिए अंतिम 6 गेंदों में 19 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे में पहड़ा इंग्लैंड टीम का भारी था। कार्लोस ब्रैथवेट ने उस मैच में करिश्मा करते हुए बेन स्टोक्स की पहली 4 गेंद पर 4 छक्के जड़ दिए और वेस्टइंडीज को विश्वकप जीता दिया। कार्लोस ब्रैथवेट ने जैसे ही चौथा सिक्स लगाया वैसे ही कमेंटेटर ने कहा, 'रिमेम्बर द नेम कार्लोस ब्रैथवेट।'


कार्लोस ब्रैथवेट के हालिया फॉर्म की बात करें तो वो कुछ खास नहीं चल रही है। कार्लोस ब्रैथवेट ने अगस्त 2019 में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था उसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन नजदीक है ऐसे में कार्लोस को उम्मीद होगी कि कोई टीम उनपर बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने स्कवॉड में शामिल करे।
यह भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने चुनी ऑलटाइम टी-20 XI