
Indian cricket Team: इंडियन क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया। यह भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। भारतीय क्रिकेट टीम का इस टूर्नामेंट में काफी शानदार सफर रहा और रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बिना कोई मैच गंवाए खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की यह अब तक की 7वीं आईसीसी ट्रॉफी है। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983, धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्डकप, धोनी की कप्तानी में 2011 वनडे वर्ल्डकप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्डकप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के पास 7 आईसीसी का खिताब है। बता दें कि आईसीसी इवेंट के किसी भी फाइनल में जीत के बाद दी जाने वाली ट्रॉफी कुछ दिन के लिए ही उस देश के पास होती है। उस ट्रॉफी को वापस आईसीसी को सौंप दी जाती है। फिर जब अगला टूर्नामेंट होता है तो वही ट्रॉफी दी जाती है। हालांकि बायलेटरल सीरीज में ऐसा नहीं होता है। बायलेटरल सीरीज में जो भी टीम सीरीज जीतती है, वह उस ट्रॉफी को अपने पास रखती है।
चैंपियंस ट्रॉफी हो या वनडे वर्ल्डकप या कोई भी आईसीसी ट्रॉफी, जीतने वाली टीम कुछ दिन बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को सौंप देती है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम के पास एक भाई आसीसी की ट्रॉफी नहीं है। दरअसल आईसीसी हर टूर्नामेंट से पहले ओरिजनल ट्रॉफी के जैसी ही एक और ट्रॉफी बनवाती है जिसे विजेता टीम को बाद में दिया जाता है। ये ट्रॉफी फिर हमेशा के लिए चैंपियन टीम की हो जाती है। भारतीय टीम जो भी आईसीसी ट्रॉफी जीतती है, उससे BCCI के हेड ऑफिस में रखी जाती है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बना हुआ है। यहां अब तक जीती सातों ट्रॉफी रखी गई हैं। इसके अलावा भारत ने जो सीरीज जीती हैं, वो भी यहीं रखी गई हैं।
Updated on:
12 Mar 2025, 3:09 PM IST
Published on:
12 Mar 2025, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.