
सीएसके कीहोम ग्राउंड पर जीटी से भिड़ंत (फोटो - IANS)
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 37वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके होम कंडीशन का फायदा उठाते हुए अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आईपीएल 2026 में मिलाजुला प्रदर्शन किया है। टीम ने सात मैच में तीन जीते हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वे छह अंक और +0.118 के नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस का भी यही हाल है। वह छह अंक और -0.790 बेट रनरेट के साथ सातवें स्थान पर है।
चेन्नई के चेपॉक की पिच लाल मिट्टी वाली सूखी पिच है, जो पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, गेंद रुकती है और स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप तथा टर्न मिलता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को बाउंस या सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर पिच बैटिंग फ्रेंडली हो गई है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि बाद में पिच और धीमी हो सकती है। दोपहर के मैचों में ड्यू का असर बहुत कम या न के बराबर होता है।
मौसम की बात करें तो 26 अप्रैल को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि यह मुक़ाबला दोपहर के 3.30 बजे से खेला जाएगा, ऐसे में गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान उमस 54% रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है। वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
Updated on:
26 Apr 2026 09:56 am
Published on:
26 Apr 2026 09:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
