2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

County cricket: चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की कप्तानी करते हुए जड़ा पांचवां शतक, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय

County cricket: चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब की कप्तानी करते हुए मंगलवार को मिडलसेक्स के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया। पुजारा अबतक दो शतकों के साथ इस सीजन में पांच शतक लगा चुके हैं। मिडलसेक्स के खिलाफ उन्होंने 82 गेंदों में 10 चौके और 1 सिक्स की मदद से 115 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
pujara.png

चेतेश्वर पुजारा ने मिडलसेक्स के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया।

Cheteshwar Pujara Sussex County captain: भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का बल्ला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को उन्होंने ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए इस सीजन का पांच शतक लगाया है। कुछ महीने पहले खराब फॉर्म के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ड्रॉप किए जाने के बाद चेतेश्वर काउंटी क्रिकेट में अपना कहर बरपा रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में पुजारा अबतक दो शतकों के साथ पांच शतक लगा चुके हैं।

जब दुनिया के सभी बड़े दिग्गज आईपीएल खेल रहे थे। तब पुजारा ने ससेक्स क्रिकेट क्लब के साथ करार किया और काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड आ गए। पुजारा ने न सिर्फ यहां शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी की। बल्कि अब वे ससेक्स क्रिकेट क्लब के कप्तान भी बन गए हैं। मंगलवार को बतौर कप्तान मिडलसेक्स के खिलाफ खेलते हुए पुजारा ने 82 गेंदों में 10 चौके और 1 सिक्स की मदद से 115 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : होटल के कमरे में खून से लथपथ गर्लफ्रेंड संग मिली रग्बी प्लेयर की लाश, खेल रहे थे ‘इरोटिक गेम’

पुजारा इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में खेलते हुए ससेक्‍स के लिए इस सीजन में अब तक 881 रन बना चुके हैं। काउंटी क्रिकेट के इस सीजन में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ शान मसूद और बेन डुकेट ने बनाए हैं। दोनों ने 1000-1000 रन से ज्यादा बनाए हैं, लेकिन पुजारा से ज्यादा शतक किसी बल्लेबाज ने नहीं जड़े हैं।

इतना ही नहीं बतौर कप्तान काउंटी क्रिकेट में शतक लगाने वाले वे पहले भारतीय हैं। बता दें पुजारा को ससेक्‍स काउंटी टीम का अंतरिम कप्‍तान बनाया गया है। टीम ने एक बयान में बताया कि उनके रेगुलर कप्‍तान टॉम हैन्स चोटिल हैं। हैन्स को ये चोट लिसेस्‍टरशायर के खिलाफ पिछले मुकाबले के दौरान उनके हाथ पर लग गई थी और इसके बाद अब वह अगले चार से पांच सप्‍ताह तक के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : रासी वेन डेर डुसेन ने खराब किया स्टोक्स का फेयरवेल, खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी


पुजारा को कप्तान बनाने के फैसले के बारे में बताते हुए, ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी ने बताया कि पुजारा यह जिम्मेदारी लेने के इच्छुक थे और उनके ड्रेसिंग रूम में आने के बाद से एक स्वाभाविक लीडर हैं। जबकि स्टीवन फिन ने पिछले हफ्ते हेन्स की अनुपस्थिति में कप्तानी की भूमिका निभाई थी।

Story Loader