30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल के कमरे में खून से लथपथ गर्लफ्रेंड संग मिली रग्बी प्लेयर की लाश, खेल रहे थे ‘इरोटिक गेम’

रिकी को फ्लोरेंस होटल के एक कमरे में मृत पाए गया। उनके साथ कमरे में एक महिला भी थी जो बुरी तरह चोटिल थी और खून से लथपथ थी। पुलिस ने दावा किया है कि रिकी कि मौत हार्ट अटैक से हुए है और वे उस महिला के साथ होटल में 'इरोटिक गेम्स' खेल रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Jul 2022, 1:00 PM IST

rickey.png

रिकी को फ्लोरेंस होटल के एक कमरे में मृत पाए गया।

Rugby player found dead in Hotel: इटली के फ्लोरेंस में पूर्व रग्बी प्लेयर रिकी बाइबी की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। 40 वर्षीय रिकी को फ्लोरेंस होटल के एक कमरे में मृत पाए गया। उनके साथ कमरे में एक 43 वर्षीय महिला भी मिली है। जो खून से लथपथ थी और उसे कई गंभर चोट भी आई थी। रिकी ब्रिटेन के रहने वाले थे और 2012 में इंटरनेशनल रग्बी से रिटायरमेंट ले चुके हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए। मामले की जांच शुरू कर दी है।

अबतक हुई जांच में पुलिस ने दावा किया है कि रिकी कि मौत हार्ट अटैक से हुए है और वे उस महिला, जो कि उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है के साथ होटल में कोई 'इरोटिक गेम्स' खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें : यासिर शाह ने फिर फेंकी करिश्माई गेंद, शेन वॉर्न की 'बॉल ऑफ सेंचुरी' की दिलाई याद

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरेंस के जिस फाइव स्टार होटल में रिकी बाइबी की लाश मिली, वहां उस वक्त कमरे में उनके साथ एक महिला भी थी। यह महिला बुरी तरह गायल थी और खून से लथपथ थी। रिपोर्ट के मुताबिक 'इरोटिक गेम्स' के बीच रिकी को हार्ट अटैक आया, उसके बाद महिला ने ही मदद के लिए लोगों को बुलाया था।

होटल के स्टाफ का कहना है कि रिकी के कमरे से काफी शोर भी आ रहा था। आसपास के गेस्ट ने शोर मचने की शिकायत भी की थी। साथ ही कमरे से कुछ इरोटिक गेम्स से जुड़ा सामान भी मिला है। रिकी और उनकी गर्लफ्रेंड एक चार सितारा कॉन्टिनेन्टल होटल में रुके थे। जिस सुबह रिकी की मौत हुई, उस दिन दोनों सुबह के वक़्त कमरे में आए थे।

यह भी पढ़ें : 'मुझे 20 मिनट दो विराट कोहली आ जाएंगे फॉर्म में', सुनील गावस्कर का दावा

उनकी मौत से रग्बी जगह में शोक का माहौल है। अचानक हुई मौत के बाद उनके क्लब ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। रिकी ने सेंट हेलेन्स, विगन वारियर्स और लेह, वेकफील्ड ट्रिनिटी और ओल्डम के लिए मैच खेले हैं। लेह सेंचुरियन्स के मालिक डेरेक ब्यूमोंट ने उनकी मौत पर कहा, 'यह बेहद दुखद खबर है और मेरे विचार, प्रार्थना और प्यार रिकी के परिवार के साथ हैं।'