
पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने 32 साल बाद शेन वार्न की तरह फेंकी 'बॉल ऑफ सेंचुरी'।
Pakistan vs Srilanka Yasir Shah ball: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने एक ऐसी गेंद डाली जिसे देख ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की याद आ गई। वार्न ने 1990 में एशेज सीरीज के दौरान माइक गेटिंग को 'बॉल ऑफ सेंचुरी' फेंकी आउट किया था।
श्रीलंका की दूसरी पारी का 56 वां ओवर शाह फेंकने आए। कुसल मेंडिस 76 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी यासिर ने लेग स्टम्प के बाहर गेंद डाली और गेंद टर्न होकर ऑफ-स्टंप पर जा टकराई। यह देख बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पास खड़े सभी फील्डर हैरान रेह गए।
यह भी पढ़ें : पिछले एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे ये चार खिलाड़ी, लेकिन अब टीम के करीब भी नहीं
यासिर शाह की इस गेंद का वीडियो सोशाल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। याशिर शाह ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम में काफी समय बाद वापसी की है। उन्होंने पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेला था।
यासिर वार्न के पसंदीद खिलाड़ियों में से एक हैं। 2016 में जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में धूल चटाई थी। तब यासिर ने 5 विकेट झटके थे। उस मैच के बाद वार्न ऑस्ट्रेलिया से सीधा उनसे मिलने पहुंच गए थे। 32 साल पहले शेन वार्न ने बॉल ऑफ सेंचुरी' डाली थी। सोमवार को यासिर ने ऐसा कर उनकी एक बार फिर याद दिला दी।
यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज क्रिकेटर दिनेश रामदीन ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
इस मैच में एक बार फिर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम की स्थिति मजबूत कर दी है। चांदीमल 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने पाकिस्तान पर 333 रनों की बढ़त बना ली है। चांदीमल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। वहीं इस मैच की पहली पारी में भी 76 रन बनाए थे।
Updated on:
19 Jul 2022, 10:38 AM IST
Published on:
19 Jul 2022, 9:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.