
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। वैसे तो इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में होना था। लेकिन खबरें आ रही है कि देश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते एशिया कप का आयोजन यूएई में हो सकता है। यह टूर्नामेंट अगस्त में खेला जाएगा आर इसकी तैयारियां जल्द शुरू होने वाली हैं।
एशिया कप वैसे तो वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, लेकिन 2016 में टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पहली बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया। इस साल भी वर्ल्ड कप के चलते इसे टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान वेस्ट इंडीज दौरे के बाद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी
पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम में भरी बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं उन चार खिलाड़ियों पर जो पिछले एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वे टीम प्लान में दूर - दूर तक कहीं नहीं हैं।
मनीष पांडे -
मनीष पांडे पिछले एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें 5 और 6 नंबर पर खिलाया जाता था। मनीष भारत के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक हैं। इस एशिया कप में उनका खेलना नमुमकिन है। मनीष पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। भारत के पास मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, संजु सैमसन और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी हैं।
केदार जाधव -
केदार जाधव को भारतीय टीम ने एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया था। वे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे और बीच में कुछ ओवर भी करते थे। लेकिन रवीद्र जडेजा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांडया के शानदार प्रदर्शन के बाद उनका वापस टीम में आना मुश्किल है। केदार जाधव आईपीएल में भी किसी टीम कि प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।
सिद्धार्थ कौल -
अपने स्लो गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले सिद्धार्थ कौल अब पूरी तरह से गायब हो गए हैं। कभी आईपीएल टीमों का अहम हिस्सा रहने वाले कौल को अब वहां भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है। भारत के पास हर्षल पटेल, आवेश खान और मोहम्मद शामी जैसे डैथ गेंदबाज हैं। ऐसे में सिद्धार्थ कौल कि टीम में वापसी नमुमकिन है।
यह भी पढ़ें : PAK के खिलाफ आखिरी टेस्ट में ऐसी थी भारत की प्लेइंग 11, इन दो खिलाड़ियों ने अब भी नहीं लिया संन्यास
खलील अहमद -
इस खिलाड़ी के डेब्यू करते ही ऐसा लगा कि ज़हीर खान और आशीष नेहरा के बाद अब भारत को एक और लेफ्ट आर्म फास्ट गेंदबाज मिल गया है। लेकिन खलील अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। इसलिए उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा। खालील कुछ समय के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
Published on:
18 Jul 2022, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.