30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे 20 मिनट दो विराट कोहली आ जाएंगे फॉर्म में’, सुनील गावस्कर का दावा

गावस्कर ने कहा कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद कोहली को परेशान कर रही है। ऐसे में उनसे इस बारे में बात कि जानी चाहिए। कोहली से इस मुद्दे पर बात करने के लिए मुझे सिर्फ 20 मिनट चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Jul 2022, 12:18 PM IST

vk_form.png

ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद कोहली को परेशान कर रही है।

Sunil gavaskar on Virat Kohli: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक दावा किया है। दिग्गज बल्लेबाज का कहना है कि वे उनसे सिर्फ 20 मिनट के लिए बात करना चाहते हैं। ऐसा करते ही वे फॉर्म में वापस आ जाएंगे। गावस्कर ने कहा कि उन्हें अंदाज़ है कि कोहली किस समस्या से जूझ रहे हैं और उनसे बात करने के बाद उनके द्वारा दिए गए टिप्स से शायद वह खोई फॉर्म को हासिल कर सके।

'इंडिया टुडे' कि एक रिपोर्ट के मुताबिक गावस्कर ने कहा, 'उन्हें विराट कोहली से इस मुद्दे पर बात करने के लिए सिर्फ 20 मिनट चाहिए। जिस से वे परेशान है।' पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद कोहली को परेशान कर रही है। ऐसे में उनसे इस बारे में बात कि जानी चाहिए। फॉर्म में लौटने का प्रेसर इतना है कि चीजों बदतर होती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी

सुनील गावस्कर ने कहा, ''अगर मेरे पास उसके साथ लगभग 20 मिनट होते, तो मैं उसे बता पाता कि उसे क्या करना पड़ सकता है। यह उसकी मदद कर सकता है, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इससे उसे मदद मिलेगी, लेकिन यह विशेष रूप से उस ऑफ स्टंप के संबंध में हो सकता है।''

गावस्कर ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की। गावस्कर ने पांड्या का जिक्र करते हुए कहा, ''उनके खेल में जो परिपक्वता आई है, वह अविश्वसनीय है। अगर आपके पास कोई ऐसा ऑलराउंडर है जो नंबर 5 या 6 पर बैटिंग करने आता है और पारी को तेजी से आगे बढ़ता है तो यह बहुत अच्छा है।'

यह भी पढ़ें : यासिर शाह ने फिर फेंकी करिश्माई गेंद, शेन वॉर्न की 'बॉल ऑफ सेंचुरी' की दिलाई याद

उन्होंने कहा, ''इसके साथ-साथ जब बीच के ओवरों में बल्लेबाज ज्यादा रन बनाने के बारे में सोचते हैं और उस समय पांड्या बॉलिंग करने आते हैं और विकेट लेते हैं तो बेहतरीन है। हार्दिक पांड्या के खेल में आ रहे निखार को देखकर अच्छा लग रहा है।''