scriptरासी वेन डेर डुसेन ने खराब किया बेन स्टोक्स का फेयरवेल, खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी | Rassie van der Dussen century south africa beat england spoil Ben Stokes farewell | Patrika News

रासी वेन डेर डुसेन ने खराब किया बेन स्टोक्स का फेयरवेल, खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 20, 2022 09:49:31 am

Submitted by:

Siddharth Rai

रासी वेन डेर डुसेन के शानदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 62 रनों से हारा दिया। इस हार के साथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अपने आखिरी मुक़ाबले में बेन स्टोक्स मात्र 5 रन ही बना सके और एडन मार्क्रम की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। वहीं गेंदबाजी के दौरान स्टोक्स को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 5 ओवर में 44 रन लुटाए।

rassie_van_der_dussen.jpg

रासी वेन डेर डुसेन के शानदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 62 रनों से हारा दिया।

England vs South Africa, 1st ODI Ben Stokes farewell: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया। यह इंग्लैंड के दिग्गज बेन स्टोक्स के वनडे करियर का आखिरी मैच था। लेकिन इस मैच में उन्हें निराशा हाथ लगी है। रासी वेन डेर डुसेन के शानदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 62 रनों से हारा दिया। इस हार के साथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

अपने आखिरी मुक़ाबले में बेन स्टोक्स मात्र 5 रन ही बना सके और एडन मार्क्रम की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। इस मैच में रासी वेन डेर डुसेन ने133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। डुसेन ने अपनी इनिंग के दौरान 117 गेंदों पर 10 चौके लगाए। यह उनके करियर की सबसे बड़ी पारी है।

रासी वेन डेर डुसेन की वनडे में यह तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने 31 पारियों में अपना तीसरा शतक लगाया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। उनके अलावा एडेन मार्करम ने 77 और जानेमन मलान ने 57 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

होटल के कमरे में खून से लथपथ गर्लफ्रेंड संग मिली रग्बी प्लेयर की लाश, खेल रहे थे ‘इरोटिक गेम’

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 333 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की पारी की खास बात यह रही कि उनकी इस पारी में एक भी सिक्स नहीं लगा। फिर भी टीम ने बोर्ड पर 333 रनों का स्कोर लगा दिया। डुसेन के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 19, डेविड मिलर ने नाबाद 24 और हेनरिक क्लासेन ने 12 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन, मोईन अली, बैंडन कार्स को एक-एक जबकि लियाम लिविंगस्टोन को दो सफलता मिली। वहीं, अपने करियर का आखिरी वनडे खेल रहे बेन स्टोक्स को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 5 ओवर में 44 रन लुटाए।

यह भी पढ़ें

भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाली जोड़ियां, कोहली ने इस खिलाड़ी संग की थी ओपन

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बहुता अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े। रॉय ने 43 और बेयरस्टो ने 63 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

सिर्फ जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद पर 86 रनों की पारी खेली। बाकी कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका और पूरी टीम 271 पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नोर्किया ने चार विकेट चटकाए। वहीं तबरेज़ शम्सी और एडन मार्क्रम को दो – दो विकेट मिले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो