अब मैट पार्किंसन नॉन स्ट्राइक एंड पर थे और स्ट्राइक जोय एविसन के पास थी। जोय ने क्रिस वुड की गेंद पर तेजी से स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला और गेंद सीधे नॉन स्ट्राइक से रन लेने के लिए दौड़े मैट पार्किंसन को जा लगी। गेंद लगते ही मैट वहीं जमीन पर गिर पड़े। वहीं, गेंद क्रिस वुड के हाथ थी, पहले वुड ने रन आउट करने का मन बनाया, लेकिन पार्किंसन को जमीन पर पड़ा देख उन्होंने रन आउट नहीं करने का फैसला किया और अगली गेंद फेंकने के लिए चल पड़े।