गौतम गंभीर ने आगे कहा कि हां, मैं भारत को कोच करना पसंद करूंगा। बता दें कि राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को एक और कार्यकाल न लेने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण, जिनके द्रविड़ की जगह लेने की उम्मीद थी, वह भी पिछले साल निजी कारणों से खुद को अनुपलब्ध कर चुके हैं। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संकेत दिया था कि बोर्ड चाहता है कि कोई भारतीय इस पद पर आए और वह ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है, जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ हो।