दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम ने एकमात्र अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार रात बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर खेले गए इस अभ्यास में टीम इंडिया ने 60 रन से जीत दर्ज की है, लेकिन राहुल द्रविड़ ने पर पर कुछ ऐसा देखा है, जो खिलाडि़यों के लिए ठीक नहीं है। इसी वजह से द्रविड़ ने इस स्टेडियम की पिच को लेकर सवाल उठाए हैं।