T20 World Cup 2024 में आज WI vs PNG की भिड़ंत, जानें भारत में कब-कहां देखें बिलकुल फ्री लाइव स्ट्रीमिंग
WI vs PNG T20 World Cup 2024 2nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत आज दूसरा मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि भारत में आज इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां बिलकुल फ्री देख सकेंगे?
WI vs PNG T20 World Cup 2024 2nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला आज रविवार को मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया, जिसमें अमेरिका ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, आज दूसरा मुकाबला दूसरी मेजबान टीम वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। अमेरिका के बाद आज वेस्टइंडीज भी अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये आपको बताते हैं कि भारत में आज इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकेंगे?
WI vs PNG कब खेला जाएगा?
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच आज 2 जून को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से खेला जाएगा।
WI vs PNG Match कहां खेला जाएगा?
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
WI vs PNG Match का लाइव प्रसारण भारत में कौन से चैनल पर देख सकते हैं?
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
WI vs PNG Match की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप देख सकते हैं?
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।