1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC की समय-सीमा खत्म, बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस करने का कभी भी हो सकता है ऐलान

T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप C में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है। जानें उसके टूर्नामेंट से बाहर होने पर क्या असर पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
Scotland Cricket Team

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Bangladesh Likely to Replaced by Scotland: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के खेलने की उम्मीदें धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं, क्योंकि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को जो समय-सीमा दी थी, वह अब समाप्त हो चुकी है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल कभी भी बांग्लादेश को रिप्लेस करने का ऐलान कर सकता है। आपको बता दें कि अब तक बीसीबी ने आईसीसी को कोई जवाब नहीं दिया है।

ICC कभी भी कर सकती है बड़ा ऐलान

एक ओर बांग्लादेश भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलने के अपने रुख पर अड़ा हुआ है, वहीं आईसीसी ने साफ कर दिया है कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आईसीसी ने बीसीबी को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन अब वह समय-सीमा भी खत्म हो चुकी है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में बांग्लादेश को रिप्लेस कर स्कॉटलैंड को शामिल करने का ऐलान कभी भी किया जा सकता है।

आपको बता दें कि जब से मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किया गया है, तभी से यह विवाद शुरू हुआ। इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट पर रोक लगा दिया। यही नहीं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत में खेलने से भी मना कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को मनाने की कोशिश की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अपनी एक टीम भी भेजी।

ICC ने ठुकराया ये भी प्रस्ताव

बता दें कि बांग्लादेश के शुरुआती मुकाबले भारत में खेले जाने थे। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के साथ श्रीलंका भी कर रहा है। श्रीलंका में पाकिस्तान के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने ये भी प्रस्ताव रखा था कि उसे ग्रुप B में डाल दिया जाएगा और उसकी जगह आयरलैंड को ग्रुप C में भेज दिया जाए, क्योंकि आयरलैंड को अपने सभी मुकाबला श्रीलंका में खेलने हैं। हालांकि आईसीसी ने इस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है।

इसका मतलब साफ है कि आईसीसी बांग्लादेश की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। बांग्लादेश की टीम ग्रुप C में इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ है। अगर बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर होती है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हो जाएगी। इससे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को अगले दौर में पहुंचने में आसानी हो सकती है, क्योंकि बांग्लादेश को हराना अपेक्षाकृत मुश्किल माना जाता है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग