1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: पदक पक्का करने उतरेगी महिला हॉकी टीम, कुश्ती में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक एक्शन में, ऐसा है 5 अगस्त का शेड्यूल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज कुश्ती के इवैंट शुरू होंगे। इसमें भारत के दिग्गज बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, दिव्या काकरान और साक्षी मलिक एक्शन में दिखेंगे। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम आज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुक़ाबला खेलेगी।

2 min read
Google source verification
hokey.png

भारतीय महिला हॉकी टीम आज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुक़ाबला खेलेगी।

Commonwealth Games 2022 day 8 Schedule: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 9वां दिन है। आज एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश और महिला हॉकी में भारतोया खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। सातवे दिन भारत की झोली में दो मेडल आए हैं। भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। भारत अबतक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह गोल्ड, सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 11 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि तीन पदक जूडो, एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स, स्क्वॉश और एथलेटिक्स में आए हैं। आज भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक जैसे दिग्गज एक्शन में होंगे। आइए जानते हैं 8वे दिन का शेड्यूल -

Commonwealth Games 2022 day 8 schedule -

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

वूमेंस 100 मीटर बाधा दौड़: पहला राउंड - हीट 2: ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे
वूमेंस लॉन्ग जंप क्वालीफाइंग राउंड: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे
वूमेंस 200 मीटर सेमीफाइनल 2: हिमा दास - रात 12.53 बजे
पुरुषों की 4X 400 मीटर रिले राउंड 1 : 4.19 बजे

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू):
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पुनिया
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पुनिया
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक
महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान
महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक।

बैडमिंटन
महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद - दोपहर 3:30 बजे से)
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप
पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

लॉन बॉल्स:
महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - दोपहर 1 बजे से

स्क्वैश:
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- रात 12 बजे

टेबल टेनिस:
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा - दोपहर 2 बजे
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर 2 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला - दोपहर 3.15 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन - दोपहर 3.15 बजे

हॉकी:
महिला हॉकी सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 10.30 बजे

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग