28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजय जडेजा की कप्तानी में 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार उतरी थी भारतीय क्रिकेट टीम, सचिन समेत ये खिलाड़ी थे शामिल

राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस बार वीमेन क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इस आर्टिकल में जानिए में जानिए कैसी दिखती थी भारतीय क्रिकेट टीम, जब उसने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 29 Jul 2022, 5:01 PM IST

Indian Cricket Team at CWG 1998

Indian Cricket Team at CWG 1998

दोस्तों जैस कि आपको पता है कि राष्ट्रमंडल खेलो की शुरआत 28 जुलाई से हो चुकी है, इस बार इन खेलों का 22 वां संस्करण खेला जा रहा है। इस बार 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट 20 अलग-अलग खेलों के 280 एवेंट्स में मेडल के लिए दांव लगाएंगे। साथ ही इस बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है की जब पहली बार क्रिकेट को इन खेलों में शामिल किया गया था तो उस समय भारतीय टीम कैसी दिखती थी। आपको बता दें कि 1998 में पहली बार कौला लंपुर राष्ट्रमंडल खेलो में क्रिकेट को शामिल किया गया था उस समय सिर्फ पुरुष टीमों को ही शामिल किया गया था।

16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए था, फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर मेडल अपने नाम किय था। भारतीय टीम ने भी अजय जडेजा की कप्तानी में इन खेलो में हिस्सा लिया था , आइए आपको बतातें है कि उस समय भारतीय टीम कैसी दिखती थी

यह भी पढ़ें: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में संजू सैमसन भारतीय टीम में शामिल

जब भारतीय टीम ने इन खेलो में हिस्सा लिया था तो टीम इंडिया सेमीफइनल तक भी नहीं पहुँच पायी थी, लेकिन उस समय विश्व के कई अन्य दिग्गज क्रिकेटरों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मार्क वा, रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, स्टीफन फ्लेमिंग और साउथ अफ्रीका के मार्क बाऊचर, मखाया नटिनी और शॉन पोलॉक जैसे दिग्गज शामिल थे

ये दिग्गज खिलाडी थे भारतीय टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम में 14 लोग थे जिसमें से अजय जडेजा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे जबकि एमएसके प्रसाद को विकेटकीपर बनाया गया था जो बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी काम कर चुके है। इसके अलावा इस टीम में सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाडी शामिल थे

यह भी पढ़ें: बाबर आज़म ही नहीं, ये खिलाड़ी भी रह चुके ICC के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

अजय जडेजा (कप्तान)
अनिल कुंबले (उप कप्तान)
सचिन तेंदुलकर
निखिल चोपड़ा
रोहन गावस्कर
हरभजन सिंह
गगन खोडा
अमय खुरासिया
वीवीएस लक्ष्मण
पारस ब्रह्सरे
देवाशीष मोहंती
एमएसके प्रसाद (विकेटकीपर)
राहुल सिंघवी
रोबिन सिंह