30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटरों के डोपिंग टेस्ट पर खेल मंत्रालय सख्त, नाडा को मिला निर्देश

केंद्रीय खेल मंत्रायल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि क्रिकेटरों का डोपिंग टेस्ट नियमित रूप से किया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Oct 2017, 12:57 PM IST

doping test

नई दिल्ली। क्रिकेटरों के डोपिंग टेस्ट के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सख्त निर्देश जारी किया है। खेल मंत्रालय की ओर से जारी किए निर्देश में साफ कहा गया है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों का निष्पक्षता के साथ पालन करे। नाडा इसके लिए बीसीसीआई पर दबाव बनाए कि भारत के सभी क्रिकेटरों का समय-समय पर डोपिंग टेस्ट लिया जाए। बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर खिलाड़ियों के प्रतिबंधित दवाओं का सेवन न करने को लेकर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी काम करती है। वाडा समय-समय पर सभी महत्वपूर्ण खेल आयोजनों में भाग ले रहे खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट भी करती है।

डोपिंग टेस्ट पर मंत्रालय सख्त
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने डोपिंग के मामले पर सख्त रूख अख्तियार किया है। मंत्रालय ने नाडा को पूरी ताकत दी है कि वह अपने 'डोप कंट्रोल' अधिकारियों को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों के दौरान क्रिकेटरों का ब्लड और यूरिन सैंपल ले सकें। खेल मंत्रालय के सचिव राहुल भटनागर ने मामले पर कहा कि मैंने नाडा के अधिकारियों को यह निर्देश दिया हैं कि वह क्रिकेटरों के सैंपल लेने के लिए क्रिकेट टूर्नमेंटों के दौरान जाए। अगर उनके काम में बीसीसीआई कोई अड़चन पैदा करता है तो फिर क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ऐक्शन लेने से भी हम नहीं कतराएंगे।

वाडा ने आईसीसी से की थी गुजारिश
वाडा ने क्रिकेट के संचालन और आयोजन का काम देखने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईसीसी से इस मामले में गुजारिश किया था। वाडा ने आईसीसी से कहा कि वह नाडा से भारतीय क्रिकेटरों की डोप टेस्टिंग के निर्देश दे। वाडा ने कहा है कि अगर बीसीसीआई ऐसा नहीं करता है, तो वह नाडा की मान्यता रद्द कर सकता है। बता दें कि बीसीसीआई की जिद के कारण यदि वाडा कोई कड़ा एक्शन लेता है, तो इसका प्रभाव भारत के अन्य खेलों पर भी पड़ेगा। लिहाजा वाडा महानिदेशक ओलिवर निगली से मिले पत्र पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने नाडा को यह निर्देश जारी किया है।