नई दिल्ली। वेस्टइंडीज औऱ श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में आज एक नया विवाद सामने आया। टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के क्रिकेटरों ने अंपायरों के गेंद बदलने के फैसले का विरोध करते हुए मैदान में उतरने से मनाही कर दी। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंपायरों द्वारा गेंद बदले जाने का विरोध कर रहे थे। मेहमान टीम के मैदान में उतरने की मनाही के बीच अंपायर समेत मैच रेफरी को भी बातचीत करना पड़ा। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड ने वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर औऱ श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमाल से कई बार बातचीत की। श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को भी फोन पर बातचीत करते हुए देखा गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अब आखिरकार यह मैच शुरू हो चुका है।