
Sakshi and Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) की ओर से कोरोना वायरस के कारण प्रभावित गरीब परिवारों के लिए दी गई एक लाख रुपए की राशि के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इतने अमीर क्रिकेटर की ओर से सिर्फ एक लाख रुपए जैसी मामूली रकम का दान मजाक है। इसी बात से उनकी पत्नी साक्षी धोनी काफी नाराज है। उन्होंने सख्त लहजे में ट्वीट कर आपत्ति जताई है।
ये है पूरा मामला
पुणे स्थित एक एनजीओ मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट अपने आसपास के दिहाड़ी मजदूरों के भोजन के लिए लॉकडाउन के दौरान 12.50 लाख रुपए का फंड जमा करना चाहती थी। इतनी राशि में से जितनी कम पड़ रही थी धोनी ने इस एनजीओ को उतनी राशि मदद के लिए उपलब्ध करा दी। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी ने महज एक लाख की राशि दान दी है, लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल करना शुरू कर दिया।
साक्षी ने ट्वीट कर निकाली भड़ास
इसी पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर लिखा कि वह सभी मीडिया हाउस से निवेदन करती हैं कि इस संवेदनशील समय में इस तरह की झूठी खबरें प्रकाशित करने पर रोक लगाएं। यह आश्चर्यजनक है कि जिम्मेदार पत्रकारिता गायब हो गई है। हालांकि इस पूरे ट्वीट में साक्षी ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह खबर कैसे गलत है और महेंद्र सिंह धोनी ने कितना दान दिया है।
महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
बता दें कि भारत में 750 के करीब कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। इस राज्य में अब तक करीब 120 से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए गए हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामले के कारण 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। यह लॉकडाउन 15 अप्रैल तक प्रभावी है।
Updated on:
27 Mar 2020 07:01 pm
Published on:
27 Mar 2020 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
