2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL 2018: त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हरा जीता खिताब, मुनरो ने खेली विस्फोटक पारी

Caribbean Premier League 2018, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर तीसरी बार CPL खिताब पर कब्जा जमाया है, यह लगातार दूसरी बार उन्होंने खिताब जीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 10:20 AM IST

नई दिल्ली। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम कॅरीबीयन प्रीमियर लीग के छोटे इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई है। cpl 2018 का खिताब अपने नाम कर नाईट राइडर्स लगातार दो साल खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही वह पहली टीम है जिसने CPL का खिताब तीन बार अपने नाम किया है। उन्होंने यह खिताब 2015 में टी एंड टी रेड स्टील के नाम से जीता था, इसके बाद त्रिनबागो ने यह खिताब 2017 में और फिर 2018 में उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार को फाइनल मुकाबले में नाईट राइडर्स ने पहले वॉरियर्स को 147 रन के छोटे स्कोर पर रोका और इसके बाद कॉलिन मुनरो की शानदार फॉर्म पर सवार हो उन्होंने यह खिताब 8 विकेट से 2.3 ओवर रहते जीत लिया। आपको बता दें कि त्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हैं।


गुयाना की बल्लेबाजी-
गुयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुक्सान पर 147 रन बनाए। ल्यूक रोंची ने 35 गेंदों में 6 चौके और 1 सिक्स के साथ शानदार 44 रनों की पारी खेली लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला और वह छोटे से स्कोर पर सिमट के रह गई। सिमरॉन हेटमेयर ने 15 और जेसन मोहम्मद ने 24 रनों की पारी खेली। टीम ने अपना पहला विकेट 0 रन के ही स्कोर पर खो दिया था लेकिन इसके बाद रोंची और हेटमेयर के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी के बाद कोई भी अहम साझेदारी नहीं बन पाई और गुयाना 147 रन ही बना सकी। नाईट राइडर्स के लिए सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज खरी पिअर रहे उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 30 रन दे 2 विकेट झटके।

मुनरो की शानदार पारी, राइडर्स ने जीता मुकाबला-
रनों का पीछा करते हुए नाईट राइडर्स की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए दिनेश रामदीन और ब्रेंडन मैक्कुलम के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। पहला विकेट रामदीन के रूप में लगा वह 30 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद मैक्कुलम और मुनरो के बीच भी 35 रनों की साझेदारी हुई। मैक्कुलम ने 24 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रनों की शानदार पारी खेल कर अपना विकेट गंवाया। यहां से मुनरो ने अकेले ही मोर्चा संभालते हुए बिना किसी नुक्सान के टीम को 2.3 ओवर रहते जीत दिला दी। मुनरो ने 39 गेंदों का सामना कर 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 68 रन की पारी खेली। डैरेन ब्रावो रिटायर्ड हर्ट 4 और कोलिन इंग्राम नाबाद 7 ने उनका बखूबी साथ निभाया। गुयाना के कप्तान क्रिस ग्रीन के नाम 1 विकेट रहा।