संजीत व अमनदीप में नाबाद शतकीय साझेदारी
4 विकेट जल्दी गिरने के बाद संजीत देसाई व कप्तान अमनदीप ने छत्तीसगढ़ की पारी को संभाला। अमनदीप खरे और संजीत देसाई के पांचवें विकेट के लिए किए गए नाबाद 150 रन की साझेदारी की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 4 विकेट पर 238 रन बनाने में सफल रही। संजीत नाबाद 109 और अमनदीप नाबाद 70 रन पर लौटे, जो दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढाएंगे।