12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्शदीप-मिचेल की झड़प के बीच आया कोच गंभीर का हिला देने वाला बयान

Arshdeep vs Mitchell: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुई तीखी झड़प में कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप के गुस्से का बचाव करते हुए यह बयान दिया है, वहीं ICC ने अर्शदीप पर भारी जुर्माना ठोक दिया। जानिए अर्शदीप ने अपनी वायरल इंस्टा पोस्ट में अंपायर को लेकर क्या मजे लिए...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 12, 2026

Arshdeep Singh Daryl Mitchell Fight , Gautam Gambhir No Friends Statement , Arshdeep Singh Instagram Post Ki Gal Ho Gayi , T20 World Cup 2026 Final Arshdeep Fine , ,Gautam Gambhir on Arshdeep Aggression ,अर्शदीप सिंह डेरिल मिचेल लड़ाई ,गौतम गंभीर का बयान अर्शदीप पर ,अर्शदीप सिंह जुर्माना आईसीसी, arshdeep vs mitchell

फाइनल मैच के दौरान अर्शदीप का थ्रो जांघ पर लगने के बाद रिएक्ट करते डेरिल मिचेल (photo - @dazmitchell47 and @_arshdeep.singh_)

IND vs NZ, Arshdeep vs Mitchell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला सिर्फ रनों का नहीं, बल्कि जोश और तेवर का भी था। मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस घटना पर अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया है।

मैदान पर क्या हुआ था?

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 11वें ओवर में डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए। इससे अर्शदीप थोड़े गुस्से में दिखे। पांचवीं गेंद पर जब मिचेल ने शॉट खेलकर गेंद वापस अर्शदीप की तरफ मारी, तो अर्शदीप ने गुस्से में गेंद को वापस स्टंप्स की तरफ थ्रो किया। लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे मिचेल के शरीर पर जा लगी। मिचेल इस पर बुरी तरह भड़क गए और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मिचेल को शांत कराया। कुछ देर बाद अर्शदीप ने मिचेल से माफी मांग ली थी।

गंभीर का 'नो फ्रेंड्स' वाला बयान

गौतम गंभीर को मैदान पर आक्रामकता (Aggression) पसंद है और उन्होंने अर्शदीप का खुलकर बचाव किया। गंभीर ने मीडिया से कहा, 'जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं, तो आक्रामकता आना स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी भी गेंदबाज को दो छक्के खाना पसंद नहीं होता और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह के रिएक्शन की उम्मीद करता हूं। सच तो यह है कि अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त नहीं होता।'

अर्शदीप को मिली सजा

भले ही कोच गंभीर अर्शदीप के साथ खड़े हों, लेकिन ICC ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना। अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया।

मैदान पर बवाल, इंस्टा पर मस्ती!

मैच जीतने और चैंपियन बनने के बाद अर्शदीप ने मजाक में कहा कि उनका थ्रो रिवर्स स्विंग होकर मिचेल को लग गया था। बाद में दोनों खिलाड़ी इस बात पर हंसते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं, अर्शदीप सिंह ने इस पूरी घटना के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ठीक उसी गर्मा-गर्मी वाले पल की फोटो डाली है, जिसमें वो अंपायर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैप्शन लिखा - 'की गल हो गई?'

इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। कमेंट सेक्शन में फैंस की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोग हंसने वाले इमोजी की झड़ी लगा रहे हैं और अर्शदीप के इस 'बिंदास' रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अर्शदीप ने न केवल गेंद से, बल्कि अपनी हाजिरजवाबी से भी कीवी टीम को क्लीन बोल्ड कर दिया है।