लाहौर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे पर काले बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि उनका क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की टीम से सिर्फ अपील कर सकता है कि वे पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलें। उन्होंने साथ ही कहा कि बीते कुछ वर्षों में देश में विदेशी खिलाड़ियों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई गई है।