
टीम इंडिया ने अटल जी को नहीं इनको दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता ने एक नहीं खोए दो लाल
नई दिल्ली। भारत ने अपना नायब बेटा गुरूवार को खो दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का निधन 93 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अटल जी को टीम इंडिया की तरफ से श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट भी किया। आपको बता दें कि अटल जी की मृत्यु से पूर्व बुधवार देर रात पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अजीत वाडेकर का 77 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसी के चलते टीम इंडिया ने गुरूवार को पूर्व कप्तान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा था।भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौर पर है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है।
वाडेकर की उपलब्धियां-
वाडेकर ने भारत को पहली बार विदेशों में जीत दिलाई थी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 1971 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को मात दी थी।उन्होंने 37 टेस्ट मैच खेले जिसमे उन्होंने 31.07 की औसत से 2113 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में मात्र एक अंतर्राष्ट्रीय शतक जमाया था, उनका यह शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी, 1968 में वेलिंगटन में आया था। इस पारी की बदौलत टीम ने इस टेस्ट में जीत दर्ज की थी और यहीं नहीं किसी एशियाई टीम ने पहली बार विदेश में टेस्ट सीरीज (3-1) जीती थी। इसके साथ ही वाडेकर भारतीय क्रिकेट के मुख्या चयनकर्ता और टीम के मैनेजर और कोच भी रहे।
BCCI ने तस्वीर की साझा-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें टीम के पूरे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने पूर्व कप्तान के निधन पर मौन रखा है।
शनिवार से होगा तीसरा मैच-
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौर पर है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है। टीम को पहले दो मैचों में हार मिली है। सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से शुरू होगा। भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पहले दो मैच हारकर 2-0 से पीछे चल रही है।
Published on:
17 Aug 2018, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.