
वेस्टइंडीज के घरेलू वनडे टूर्नामेंट सुपर50 के फाइनल मैच के दौरान ऐसी घटना घटी, जो अब सुर्खियों में है। ये मुकाबला 23 नवंबर 2024 को जमैका स्कॉर्पियन्स और बारबाडोस प्राइड के बीच 23 नवंबर 2024 को था लेकिन बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को कुछ अजीबोगरीब परिस्थितियों के चलते रद्द करना पड़ा। इस मैच में स्कॉर्पियन्स के कप्तान जॉन कैंपबेल और बारबाडोस प्राइड के कप्तान रेमन रीफर टॉस के लिए नहीं आए। वहीं, अंपायर उनके इंतजार में परेशान होते रहे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने जॉन कैम्पबेल पर चार मैच का प्रतिबंध लगाया है। हालांकि कैम्पबेल ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि जमैका स्कॉर्पियन्स के कप्तान जॉन कैंपबेल को 23 नवंबर 2024 को सुपर50 फाइनल में अनुशासनहीनता के लिए लेवल 3 चार्ज का दोषी पाया गया है, जिसके लिए उन पर चार मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय अंपायरों के निर्देश के बावजूद टॉस के लिए नहीं आने के संबंध में है। कैम्पबेल ने इस गलती के लिए पत्र लिखकर मैच रेफरी से माफी मांगी है।
बता दें कि बारिश से प्रभावित सुपर50 फाइनल को अजीबोगरीब परिस्थितियों में रद्द कर दिया गया था। बारिश के चलते अंपायरों ने मैच को 20-20 ओवर का कराने का निर्णय लिया था, लेकिन दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर नहीं आए। इस वजह से सीजन 2024-25 के लिए कोई विजेता या उपविजेता नहीं बन सका। अब इस मामले बारबाडोस प्राइड के कप्तान रेमन रीफर को सजा मिलनी बाकी है।
कैम्पबेल ने बोर्ड के लिए लिखे पत्र में कहा कि कहा मैं फाइनल किसी भी बाधा के लिए खेद व्यक्त करता हूं। मेरे एक्शन को मैच अधिकारियों के फैसले के प्रति विरोध के रूप में देखा जा सकता है। मेरा इरादा उनके अधिकारों को कम आंकने या खेल को बदनाम करने का नहीं था। मैं खेल की अखंडता बनाए रखने और अधिकारियों के फैसलों का पालन करने की आवश्यकता के महत्व को स्वीकार करता हूं।
Published on:
07 Dec 2024 10:33 am

