18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी के लिए ये क्या बोल गए गावस्कर, कहा- धक्के मारकर निकाला जाए, उससे पहले चले जाओ

किसी को नहीं पता कि धोनी के दिमाग में क्‍या चल रहा है- सुनील गावस्कर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Sep 20, 2019

sunil_gavaskar_and_mahendra_singh_dhoni.jpg

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर शायद धोनी को भी हैरानी हो।

उन्होंने कहा, “पूरे सम्‍मान के साथ मैं कहूंगा कि मैं भी अन्‍य लोगों की तरह उनका फैन रहा हूं। मेरा यह विश्‍वास है कि इससे पहले कि उन्‍हें धक्‍के मारकर बाहर किया जाए उन्‍हें खुद चले जाना चाहिए। उन्‍हें टीम से अपनी शर्तों के मुताबिक ही चले जाना चाहिए।”

गावस्कर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “टीम के लिए उनकी भूमिका हमेशा शानदार रही है। अगर वो टीम में रहेंगे तो कप्‍तान विराट कोहली को भी इसका फायदा मिलेगा, लेकिन मेरा मानना है कि उनके रिटायरमेंट का अब वक्‍त आ गया है।”

गावस्‍कर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, “किसी को नहीं पता कि धोनी के दिमाग में क्‍या चल रहा है। वो ही यह स्‍पष्‍ट कर सकते हैं कि टीम में अपने भविष्‍य के बारे में वो क्‍या सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि धोनी 38 साल के हो चुके हैं। अब भारत को उनसे आगे के बारे में सोचना होगा क्‍योकि जब अगला टी-20 वर्ल्ड कप आएगा तो उनकी उम्र 39 साल हो चुकी होगी।”

महेंद्र सिंह धोनी अंतिम बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में खेलते दिखाई दिए थे। उसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेकर आर्मी के साथ वक्त बिताया था। वर्ल्ड कप के बाद धोनी को ना तो वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए चुना गया था और ना ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई है।