8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिद्धिमान साहा की सर्जरी के बाद हुई घर वापसी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से जुड़ने की संभावना

भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा गुरुवार को मैनचेस्टर से कंधे की चोट की सर्जरी के बाद लौट आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 12:07 PM IST

नई दिल्ली।भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा गुरुवार को मैनचेस्टर से कंधे की चोट की सर्जरी के बाद लौट आए हैं। साहा को उम्मीद है कि वह दिसम्बर में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे तक फिट हो जाएंगे। साहा के दाहिने हाथ की कोहनी के नीचे पट्टी बंधी हुई थी। उनकी मैनचेस्टर के आर्म क्लिनिक में सर्जरी हुई है। कुछ सप्ताह बाद साहा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में स्वास्थ लाभ से गुजरेंगे। इसी चोट के चलते साहा इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।


हाथ भी नहीं हिला सकते साहा-
साहा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने हाथ तीन सप्ताह तक घुमा नहीं पाऊंगा। यह आसान नहीं है। आप हाथ हिला नहीं सकते और उसे सिर्फ एक जगह पर ही रखना है। यह तेज गेंदबाजों का सामना करने से भी बुरा है, लेकिन आगे जाने और वापसी करने का यही एक रास्ता है।"

आईपीएल के दौरान लगी थी चोट-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान साहा को अंगूठे में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। इसके बाद साहा को कंधे में चोट लगी जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए।


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करेंगे वापसी-
आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से हो रही है। ऐसे में साहा की वापसी की संभावनाएं ज्यादा लगती हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, "आस्ट्रेलिया दौरे में अभी काफी समय बाकी है। देखते हैं क्या होता है।" उन्होंने कहा, "कोई भी चोट के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा होती है, लेकिन किसी को भी चोट के साथ नहीं खेलना चाहिए।" साहा ने कहा, "आमतौर पर 55 फीसदी मामलों में एक बार ठीक होने के बाद वापस नहीं आती। मैं किस तरह से इस चोट से उबरूंगा यह इस पर निर्भर करता है। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता मैं अपना समय लेना चाहता हूं। मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहता हूं ताकि यह दोबारा वापस न आए।"