
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस ने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर टिप्पणी करने को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का बचाव किया है। मांजरेकर ने कहा था कि जब लोग अश्विन को क्रिकेट के ऑल टाइम ग्रेट में से एक कहते हैं तो उन्हें इस बात से कुछ दिक्कत होती है।
मांजरेकर अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर
एंब्रोस ने यू-ट्यूब शो में कहा, ‘हम सभी की राय अलग है और हम सभी ग्रेटनेस को अलग तरीके से देखते हैं। मांजरेकर अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर थे। उनकी अपनी राय है और हम सभी की अपनी राय है। लेकिन आप कैसे ग्रेटनेस को परिभाषित कर सकते हैं।’
कई वर्षों तक अच्छा प्रदर्शन करना ही ग्रेडटेनस
उन्होंने कहा, ‘कई बार हम ग्रेटनेस को शिथिलता के रूप में इस्तेमाल करते हैं, इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम किस तरह ग्रेटनेस को परिभाषित कर रहे हैं। मेरे अनुसार, ग्रेटनेस वो है जब कोई खिलाड़ी अपने समय में वर्षों तक लय में रहा है ना कि सिर्फ एक या दो साल तक।’ एंब्रोस ने वेस्टइंडीज के लिए 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट और 176 वनडे में 225 विकेट लिए हैं। मांजरेकर ने कहा था कि अश्विन ने कुछ देशों में पारी में पांच विकेट नहीं लिए हैं।
विदेशों एक पारी में नहीं ले पाए हैं 5 विकेट
मांजरेकर ने कहा था, ‘जब लोग अश्विन को खेल का ऑल टाइम ग्रेट में से एक बताते हैं तो मुझे कुछ दिक्कत होती है। एक बेसिक परेशानी जो मुझे अश्विन है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक ही पारी में पांच विकेट नहीं लिए हैं।’ मांजरेकर के इस बयान के बाद अश्विन के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मांजरेकर की आलोचना की थी। अश्विन ने भारत के लिए अबतक 78 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 409 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में 30 बार एक ही पारी में पांच विकेट लिए हैं जिसमें से ज्यादातर भारतीय पिचों पर लिए हैं।
Published on:
11 Jun 2021, 9:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.