
Pakistan vs New Zealand 1st Semifinal T20 World cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 151 रनों पर रोक दिया है। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की तीसरी गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज फिन एलेन पवेलियन लौट गए। एलेन ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। लेकिन अफरीदी की अगली गेंद पर उन्होंने फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिह की और एलबीडबल्यू हो गए। डीआरएस के चलते वे बच गए। गेंद पहले बैट से लगी थी। लेकिन गली गेंद पर वे फिर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह आगे बढ़कर गेंद को दूर मारना चाहते थे, लेकिन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर चार रन बनाए। एलेन के आउट होने के बाद केन विलियमसन क्रीज पर उतरे।
पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए परी को संभाला। लेकिन छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे एक रन लेने के प्रयास में रनआउट हो गए। उन्हें शादाब खान ने सीधे थ्रो पर पवेलियन भेज दिया। कॉनवे ने 20 गेंद पर 21 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने छह ओवर में दो विकेट पर 38 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका आठवें ओवर में लगा। मोहम्मद नवाज की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स पवेलियन लौट गए। फिलिप्स ने उन्हें ही सामने की तरफ कैच थमा दिया। फिलिप्स ने आठ गेंद पर छह रन बनाए।
इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी को कप्तान केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंद पर 68 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। कप्तान केन विलियमसन 42 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक सिक्स लगाया। विलियमसन अफरीदी की गेंद पर स्कूप मारना चाहते थे लेकिन वे मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इसी के साथ पाकिस्तान ने विलियमसन और मिचेल की साझेदारी का भी अंत किया।
19वे ओवर की आखिरी गेंद पर डेरेल मिचेल ने अपने टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 35 गेंद पर एक सिक्स और तीन चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो और मोहम्मद नवाज़ ने एक विकेट लिया।
Updated on:
09 Nov 2022 03:19 pm
Published on:
09 Nov 2022 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
