29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ: इंग्लैंड के एक दर्शक की बीयर से न्यूजीलैंड टीम को हुआ बड़ा फायदा, द्रविड़ भी कर चुके हैं ऐसा

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का एक शॉट सीधा स्टैंड पर बैठे एक दर्शक के बियर ग्लास पर जा गिरा। जिससे उस दर्शक की पूरी बियर खराब हो गई। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को इसका बड़ा फायदा हुआ।

2 min read
Google source verification
nz_vs_eng.jpg

ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का एक शॉट सीधा स्टैंड पर बैठे एक दर्शक के बियर ग्लास पर जा गिरा।

Eng vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मूकबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जा रहा है। यहां इस टेस्ट मैच के पहले दिन एक दिलचस्प वाकिया हुआ। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का एक शॉट सीधा स्टैंड पर बैठे एक दर्शक के बियर ग्लास पर जा गिरा। जिससे उस दर्शक की पूरी बियर खराब हो गई। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को इसका बड़ा फायदा हुआ।

दरअसल न्यूजीलैंड की टीम ने 169 पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद टॉम ब्लंडल और डिरेल मिचेल के बीच में जबरदस्त पार्टनरशिप हुई। यहां से एक विकेट और गिरने पर टीम खतरे में आ जाती।

लेकिन तभी इंग्लिश गेंदबाज जैक लीच की गेंद पर मिचेल ने क्रीज़ से आगे आकार लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन शॉट मारा। यह शॉट हवा में उड़ता हुआ सीधा बाउंड्री के पार छह रह के लिए जा गिरा। गेंद सीधा स्टेडियम में बैठी इंग्लैंड की एक समर्थक के बियर ग्लास पर जाकर लगी।

इंग्लैंड के फील्डर मैथ्यू पॉट्स ने भी इशारा कर अंपायर को बताया कि महिला जो बीयर पी रही थी, गेंद उसी के गिलास में जाकर गिरी है। इसके बाद जब गेंद वापस आई, अंपायर ने उसे तौलिये से साफ किया और मैच फिर शुरू हो गया। लेकिन गेंद बीर के चलते गीली हो गई थी और अंपायरने इसे बदला भी नहीं। ऐसे में गेंद स्विंग होना बंद हो गई और इसके बाद न्यूजीलैंड का कोई विकेट नहीं गिरा।

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी एक बार फैन की बियर बर्बाद कर चुके हैं। साल 2007 में इंग्लैंड से मैच के दौरान राहुल द्रविड़ ने 63 गेंद पर 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्क्वायर पर शानदार फ्लैट सिक्स जड़ा था। यह सिक्स एक दर्शक का बियर ग्लास पर गिरा था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग