
David Miller's Pain: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक था। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन की जरूरत थी और भारत की जीत के बीच डेविड मिलर खड़े थे। अगर वह अंतिम गेंद तक खड़े रहते तो शायद मैच का परिणाम विपरीत हो सकता था, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद मिलर के असंभव कैच को संभव बनाते हुए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। डेविड मिलर की सोच भी सही थी कि वह पहली गेंद से अटैक करेंगे तो मैच का रुख मोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा हो न सका। फाइनल को बीते तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका दुख बरकरार है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए बताया है कि इसे सहन करना वाकई मुश्किल है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या मैच का आखिरी ओवर लेकर आए और उन्होंने पहली ही गेंद फुलटॉस फेंक दी। डेविड मिलर ने लालच में आते हुए अटैक करना सही समझा और बड़ा शॉट खेल दिया। लग रहा था कि गेंद आसानी से बाउंड्री को पार कर जाएगी, लेकिन तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आ गए और डेविड मिलर की मंशा पर पानी फिर गया। कई बार जैसा आप सोचते हैं, वैसा नहीं होता है। इस वजह से मिलर अब तक दुखी हैं और इस हार के लिए खुद को दोषी मान रहे हैं।
डेविड मिलर ने इंस्टा स्टोरी में साउथ अफ्रीकी टीम की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं बहुत दुखी हूं... दो दिन पहले जो हुआ, उसे सहन करना वाकई बहुत मुश्किल है। मैं इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि कैसा महसूस हो रहा है। एक बात पता है कि मुझे इस यूनिट पर गर्व है। ये यात्रा अविश्वसनीय थी, जिसमें महीनेभर उतार-चढ़ाव आए। हमने असहनीय दर्द सहा है।
मिलर ने आगे लिखा कि मुझे पता है कि इस टीम में लचीलापन है और ये आगे भी अपना स्तर ऊंचा करेगी। वहीं, एक अन्य इंस्टा स्टोरी में अपनी लाइफ पार्टनर के लिए लिखा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। ये एक खास महीना रहा और आगे भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मेरा हर मुश्किल समय में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद एमिलिया हैरिस मिलर।
Published on:
02 Jul 2024 04:41 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
