24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद खान की घातक गेंदबाजी के बावजूद हारा अफगानिस्तान, दौरे पर आयरलैंड को मिली पहली जीत

टिम मुर्तगे (30/4) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और एंड्रयू बेलर्बिनी (60) के शानदार अर्धशतक की मदद से आयरलैंड ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:45 PM IST

नई दिल्ली।अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने कल अपना 100वां वनडे मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला। आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच बेलफास्ट में खेला गया। यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार रहा। इस मैच का ऐतिहासिक होने का एक वजह तो यह है कि ये अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सौवां मैच था। लेकिन उससे भी बड़ी वजह यह है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का भी ये 100वां वनडे मैच था। मतलब यह कि अफगानिस्तान ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जितने भी मैच खेले उन सभी मुकाबलों में मो. नबी अफगानी टीम में शामिल थे।टिम मुर्तगे (30/4) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और एंड्रयू बेलर्बिनी (60) के शानदार अर्धशतक की मदद से आयरलैंड ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

आयरलैंड ने 37 गेंद शेष रहते जीता मैच
अफगानिस्तान ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान में टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया, जिसे आयरलैंड ने 37 गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। बेलर्बिनी का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने पहले वनडे में भी 55 रन बनाए थे। बेलर्बिनी ने दूसरे मैच में 92 गेंदों पर पांच चौके जड़े। उनके अलावा पॉल स्र्टिलिंग ने 39 और सिमी सिंह ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया।

राशिद ने फिर किया प्रभावित
अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 37 रन पर तीन विकेट, मोहम्मद नबी ने 38 रन पर दो विकेट और आफताब आलम तथा मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट हासिल किए।इससे पहले, मेजबान आयरलैंड ने मेहमान अफगानिस्तान को 50 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन पर रोक दिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने 52 गेंदों पर सर्वाधिक 42 रन बनाए। कप्तान असगर अफगान ने 39 और रहमत शाह ने 32 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से मुर्तगे के अलावा पीटर चेज, केविन ओ ब्रायन और सिमी सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।