8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: दिल्ली ने एकतरफा मुक़ाबले में मुंबई को 10 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची टीम

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली।

2 min read
Google source verification
dc_best_mi.png

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 18वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। नवी मुंबई केडीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मुंबई को नौ विकेट के भारी अंतर से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है और उनका सीधे फ़ाइनल में जाना लगभग तय है।

दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं। यह मुक़ाबला अंक तालिका के टॉप पर जाने का था और दिल्ली ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। उसके लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23, इस्सी वोंग 23 और अमनजोत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया केर ने आठ, हीली मैथ्यूज पांच और यास्तिका भाटिया एक रन ही बना सकीं। नताली सीवर ब्रंट खाता भी नहीं खोल सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। शिखा पांडे और जेस जोनासेन को भी दो-दो सफलता मिली। अरुंधति रेड्डी ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे-लंबे छक्के निकले। कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने एक-एक सिक्स भी लगाया। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।