
Delhi capitals, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का यह सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए के बुरे सपने से कम नहीं है। टीम ने अबतक खेले गए पांच मैचों में से मात्र एक में जीत हासिल की है। दो अंक के साथ दिल्ली अंक तालिका के अंत पर है। टीम की सबसे बड़ी समस्या उनकी डेथ गेंदबाजी है। डेथ में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया जमकर रन लुटा रहे हैं।
लेकिन अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने इसका तोड़ ढूंढ लिया है। टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए दिल्ली ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया है। विलियम्स को इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड से जुड़ेंगे। हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। वे आईपीएल से पहले भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे।
विलियम्स ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अबतक दो टेस्ट, चार वनडे और 11 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबले खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख के बेस प्राइज़ पर अपने स्क्वाड में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से अनुबंध किया है।' दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था।
विलियम्स के आने से दिल्ली की डेथ गेंदबाजी की समस्या हल हो सकती है। नोर्किया के लिए यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। वे जमकर रन लुटा रहे हैं। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नोर्किया ने अबतक खेले गए चार मैचों में छह विकेट झटके हैं और 215 रन लुटाये हैं। ऐसे में दिल्ली विलियम्स को प्लेइंग 11 में नोर्किया के रिप्लेसमेंट के रूप में भी देख सकती है।
Published on:
08 Apr 2024 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
