27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025 Retention: ऋषभ पंत समेत इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी DC! इनको लग सकता है झटका

ऋषभ पंत को इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स कप्तान बनाए रखेगी। शीर्ष क्रम में तेजतर्रार बल्लेबाजी की क्षमता को देखते हुए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क भी दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन सूची में होंगे।

2 min read
Google source verification
Rishabh Pant

ANI Photo

IPL 2025 retention: इंडियन प्रीमियर लीग ने इस साल के आखिर में होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी टीमों के लिए नई रिटेंशन नियम को लागू किया है। नए नियमों के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी रिंटेशन और राइट टू मैच (RTM) के विकल्प का इस्तेमाल करते हुए छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। विदेशी खिलाड़ियों के रिटेन करने को लेकर कोई सीमा नहीं। हर फ्रेंचाइजी अधिकतम पांच कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2024 प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर रही थी। टीम का प्रदर्शन भले ही अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था लेकिन खिलाड़ियों ने इस मौके का लाभ उठाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में अक्षर पटेल थे, जिनके लिए यह सीजन यादगार रहा था। उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ पंत को इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स कप्तान बनाए रखेगी। शीर्ष क्रम में तेजतर्रार बल्लेबाजी की क्षमता को देखते हुए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क भी दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन सूची में होंगे।

यह भी पढ़े: IPL Retention for SRH: भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है SHR से छुट्टी, इन 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन करेगी सनराइजर्स हैदराबाद?

अभिषेक पोरेल अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ बने रह सकते हैं। उन्होंने मिलने वाले हर अवसर का बखूबी लाभ उठाया। मिचेल मार्श (सीजन के दौरान चोटिल हुए) और हैरी ब्रूक (जो सीजन के पहले ही बाहर हो गए थे) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अपने प्रदर्शन के बलबूत दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन सूची में जगह बना सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स 2024 टीम- ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, जे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाइ होप, स्वास्तिक छिकारा।

दिल्ली कैपिटल्स संभवतः इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन?
ऋषभ पंत, अक्षर, कुलदीप, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, हैरी ब्रूक

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Playing XI: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11, रोहित शर्मा ने ‘लीक’ कर दिया प्लान