
women premier league 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का सातवां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में दोनों टीम जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेंगी। दोनों टीमें अबतक इस टूर्नामेंट में दो- दो मुक़ाबले जीतकर पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 60 रन से हराया, जबकि दूसरे मुक़ाबले में उन्होंने यूपी वॉरियर्ज को 42 रन के बड़े अंतर से हराया है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो पहले मैच में मुंबई ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 143 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज़ की थी। वहीं दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया था। दिल्ली कैपिटल्स दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, जबकि मुंबई इंडियंस के भी दो अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते वह पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
Women Premier League 2023: कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 7 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
Women Premier League 2023: कहां खेला जाएगा रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
Women Premier League 2023: कब शुरू होगा रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 3.00 बजे होगा।
Women Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
Women Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता और सायका इशाक।
Published on:
09 Mar 2023 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
