30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान- पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

पडीक्कल ने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक भी जड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 May 2021, 1:34 PM IST

devdutt_padikkal.png

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को टेस्ट डेब्यू के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पडीक्कल ने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक भी जड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रसाद ने कहा, पडीक्कल को भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए घरेलू सत्र में एक और अच्छा साल बिताने की जरूरत है। उन्होंने कहा, वह भविष्य के खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अगर आप टेस्ट क्रिकेट को देखें तो पडीक्कल को घरेलू क्रिकेट में एक और साल अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विजय हजारे ट्रॉफी में बनाए 737 रन
पडीक्कल घरेलू टूर्नामेंटों में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2020-21 के सीजन में सात पारियों में 737 रन बनाए थे। पडीकल ने इस दौरान चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े थे। विजय हजारे ट्रॉफी में पडीकल से आगे मुंबई के पृथ्वी शॉ थे जिन्होंने आठ पारियों में 827 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें—भारत के लिए सभी फॉरमेट्स में खेल सकते हैं पडिक्कल : गावस्कर

आईपीएल 2020 में बनाए थे 400 से अधिक रन
बता दें कि देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2020 के सीजन में 400 से अधिक रन बनाए थे। आीपीएल के अपने पहले सीजन में 400 रन बनाने वाले पडिक्कल दूसरे खिलाड़ी बने। वहीं आईपीएल 2021 में भी पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदशर्न करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक ठोका। वहीं पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रसाद को लगता है कि पडिक्कल को लंबे फॉर्मेंट में खेलेने में थोड़ा समय लगेगा।

यह भी पढ़ें— बांस से बने बैट में होता है बड़ा 'स्वीट स्पॉट', स्टडी में दावा बिग हिटिंग के लिए है बेस्ट

टीम इंडिया में शामिल होने की थी उम्मीद
बता दें कि देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद से उन्हें इंडियन टीम में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। लोगों को उम्मीद थी कि पडिक्कल को वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंगलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल को शायद अभी और इंतजार करना पड़े।