प्रसाद ने ये कहा धोनी के बारे में -
प्रसाद ने धोनी के फॉर्म को लेकर कहा कि धोनी को बल्ले से रन भी बनाने होंगे। प्रसाद ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए कहा "धोनी को मध्यक्रम कि जिम्मेदारी उठाते हुए रन बनाने होंगे। हमारे मध्यक्रम के लिए ये टूर्नामेंट एक रियलिटी चेक था, जिसमें अभी भी कई खामियां हैं।” प्रसाद ने आगे लिखा ”ऋषभ पंत अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन धोनी की विकेटकीपिंग का कोई जवाब नहीं है। धोनी ने विकेटकीपिंग तो जबरदस्त की, लेकिन बल्ले से उनको रन बनाने की जरुरत है।”