14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनियाभर की ज़लालत झेलने के बाद कोहली को मिला धोनी का साथ, गुरु होने का निभाया कर्तव्य

केपटाउन टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भी भारत की बखिया उधेड़ कर रख दी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jan 19, 2018

ms dhoni

नई दिल्ली। 2 महीने के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया की शुरुआत काफी शर्मनाक रही। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले दो मैचों में भारत को मुंह की खानी पड़ी। केपटाउन टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भी भारत की बखिया उधेड़ कर रख दी। शुरुआती दो मैचों में हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को देश के तमाम क्रिकेट फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। हाल ही में अनुष्का शर्मा से शादी के बाद लोगों ने विराट की नाक में दम कर रखा है।

लेकिन तीसरा और आखिरी टेस्ट शुरु होने से पहले कोहली के गुरु यानि महेंद्र सिंह धोनी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। धोनी ने कोहली को तमाम आलोचनाओं से बचाते हुए कहा कि, ''मैं कहूंगा कि सकारात्मक पहलू देखिए। टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेना होता है और हमने 20 विकेट लिए हैं। अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच ड्रॉ करने की सोचते हैं। टेस्ट मैच ड्रॉ करने के लिए आपको काफी रन बनाने होंगे और विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकना होगा।'' बताते चलें कि धोनी विराट कोहली के साथ काफी गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री गुरु-शिष्य की जोड़ी जैसी दिखती है।

बता दें कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संयास ले लिया है, लिहाज़ा वे अभी अपने परिवार के साथ वक्त गुज़ार रहे हैं। वनडे सीरीज़ शुरु होने से पहले वे साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 6 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ में हिस्सा लेंगे। बताते चलें कि आईसीसी ने अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट को प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। इतना ही नहीं कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का भी खिताब दिया गया है। इसके साथ ही टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया है।