
Amrapali's home buyers demanded Rs 42 crore from Mahendra Singh Dhoni
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। माही का कूल अंदाज टीम के लिए बहुत कुछ अच्छा लेकर आता है। भारतीय टीम अभी धोनी के शहर रांची में है, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को तीसरा वनडे मैच खेला जाना है। मैच से पहले पूरी टीम ने माही के घर पर डिनर किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
रांची में बना माही के नाम का स्टैंड
इस बीच एक खबर ये है कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने रांची स्टेडियम में धोनी के नाम का स्टैंड बनाया है, जिस तरह दिल्ली में वीरेंद्र सहवाग और मुंबई में सचिन तेंदुलकर के नाम से स्टेडियम में स्टैंड है, उसी तरह धोनी के नाम से भी रांची स्टेडियम में एक स्टैंड बनाया गया है। एसोसिएशन चाह रहा था कि धोनी खुद मैच से पहले इसका उद्घाटन करें, लेकिन माही ने अपने ही अंदाज में इसका उद्घाटन करने से मना कर दिया है। माही का वो अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है।
धोनी ने उद्घाटन करने से किया मना
दरअसल, जब एसोसिएशन ने धोनी से उद्घाटन के लिए वक्त मांगा तो धोनी ने कहा कि अगर वो ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे तो उनमें बाहरी की फीलिंग आएगी। ऐसे में झारखंड की इस असोसिएशन को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो धोनी को कैसे मनाएं।
- JSCA के सेक्रेट्री देबाशीष चक्रबर्ती ने एक मीडिया संस्थान को बताया है कि जब धोनी को उनके नाम के स्टैंड का उद्घाटन करने के लिए कहा गया तो वो बोले कि दादा मैं तो इसका हिस्सा हूं, घर का लड़का अपने ही घर में क्या उद्घाटन करेगा?”
- अब इस पर असोसिएशन के लोग दुविधा में फंस गए हैं कि धोनी ने बेहद विनम्रता के साथ उद्घाटन करने से मना कर दिया। खैर, धोनी ने जो भी कहा, लेकिन उनके नाम से जो पवेलियन बना है उसे आम जनता के लिए मैच के दौरान बिना उद्घाटन ही खोल दिया जाएगा। जब धोनी अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए कोई खास पारी खेलेंगे तो ये अपने आप में उद्घाटन हो जाएगा।
- आपको बता दें कि रांची स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है और अगर ये मैच भारत जीत जाता है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी।
Published on:
07 Mar 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
