
इन खिलाड़ियों ने नहीं कहा अलविदा
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का स्वर्णिम युग साल 2007 से शुरू हुआ था। साल 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था और इसके लिए इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। भारत ने ये टी-20 वर्ल्ड कप जीता और फाइनल में पाकिस्तान को हराया। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी थे जो आज भी खेल रहे हैं। क्रिकेट से इन खिलाड़ियों ने संन्यास नहीं लिया है। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अभी भी क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं।
1) महेंद्र सिंह धोनी
2007 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान धोनी थी। धोनी ने ही अपनी सूझबूझ कप्तानी से इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाया था। धोनी ने इस वर्ल्ड में 7 मुकाबलों में 154 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 45 था। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन अभी भी वो IPL में चेन्नई की अगुवाई कर रहे हैं। धोनी ने अभी तक पूरी तक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है।
2) रोहित शर्मा
साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे। शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने 4 मैच खेले थे और 88 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 50 था। रोहित शर्मा अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने किसी भी फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। हाल ही में उन्हें टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- 2007 T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 2 भारतीय खिलाड़ी जो 2022 में भी आएंगे नजर
3) पीयूष चावला
चावला भी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे। हालांकि उन्हें किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। चावला उस समय 18 साल के थे। चावला ने अभी भी क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। IPL में हमेशा से उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इस साल IPL में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। अब वो कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 से 7.25 करोड़ का दिग्गज खतरनाक चोट के कारण हुआ बाहर,शाहरुख खान की टीम KKR को बड़ा झटका
4) दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने IPL 2022 में बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित किया है। 2007 टी-20 के स्कावायड में दिनेश कार्तिक भी मौजूद थे। हालांकि उन्हें मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। कार्तिक ने अभी तक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। टीम इंडिया में अपनी जगह कभी भी पूरी तरह पक्की नहीं कर पाए। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में उनको शामिल करने की मांग अब उठने लग गई है।
Updated on:
24 Sept 2022 11:09 am
Published on:
13 May 2022 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
