3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 वर्ल्ड कप जीतने के लिए धोनी जरुरी: सहवाग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को अगले वर्ल्ड कप में टीम के लिए जरुरी बताया।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Mar 27, 2018

DHONI-SEHWAG

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि अगले साल इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट को भारतीय टीम तभी जीत सकती है, अगर युवा खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धौनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाए। सहवाग ने कहा कि धौनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था।


वर्ल्ड कप 2019 में धोनी का मार्गदर्शन जरुरी: सहवाग
ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) में आयोजित एक परिचर्चा में सहवाग ने कहा, "एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ 2003 में खेला था। ये सब मेरी मदद कर रहे थे।" सहवाग ने कहा, "वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धौनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 विश्व कप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं।"

सहवाग का मानना, हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलना होगा
साल 2011 में हुए विश्व कप में अपने अनुभव के बारे में सहवाग ने कहा, "इस टूर्नामेंट से दो साल पहले हमारी टीम की एक बैठक हुई थी, जहां हमने यह फैसला लिया था कि हम इस विश्व कप के हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह देखेंगे। अगर हम हारे, तो हम विश्व कप से बाहर हो गए समझो। हमने इसके सभी मैच जीते और फाइनल में पहुंचे। इसी प्रकार हमने तैयारी की थी।"


साझा किए जिंदगी के अनुभव
सहवाग ने और भी विषयो पर बात की जैसे की खेल में डाटा की समीक्षा की जरुरत और युवा प्रतिभा को स्कॉलरशिप के जरिए प्रोत्साहित किए जाने की जरुरत। 30 मिनट के अभिवादन में उन्होंने अपने जिंदगी के अनुभवों को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ साझा किया। इस मौके पर GIIS के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल तेमुरनिकर भी मौजूद थे ।

30 मई, 2019 से होना है अगला वर्ल्ड कप
2019 में वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होना है। इस वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी। ICC रैंकिंग की टॉप 8 टीमों के साथ वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेल कर पहुंची अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज की टीमें भी वर्ल्ड कप में खेलेंगी। धोनी का भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप खेलना काफी अहम है क्योंकि उनके पास वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव है और वह अभी भी अपनी बैटिंग से टीम के लिए अच्छा कर सकते हैं।