
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में वायरल हो रही हैं साक्षी के साथ की तस्वीरें, फैंस ने किया ऐसे रिस्पॉन्स
नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान से दूर रह कर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में तो वो टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया में उन्ही के चर्चे हैं । कभी बेटी जीवा के साथ धोनी की "भोजपुरी" बोलते वीडियो वायरल हो जाती हैं तो कभी उनकी एक फोटो लाखों लाईक्स पाती है। वैसे भी धोनी हमेशा कुछ ऐसा कर देते हैं की उनके कड़ोरों फैंस उनके लिए पागल हो जाते हैं ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब धोनी की पत्नी शाक्षी धोनी ने माहि के साथ कि एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर और उसके कैप्शन को काफी पसंद किया जा रहा है ।
शाक्षी और धोनी जैसे ही जीवा को भी मिला सोशल मीडिया का प्यार-
सोशल मीडिया पर हमेशा से छाए रहने वाले धोनी और उनका परिवार लगभग रोज ही सुर्ख़ियों में बना रहता है । शाक्षी और धोनी के साथ ही उनकी बेटी जीवा को भी सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया है । आज कल रांची में क्रिकेट से दूर रह रहे धोनी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं । धौनी ने हाल ही में रांची में एक टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खिताब भी जीता था। अब एक बार फिर से अपनी नई तस्वीरों से सबका दिल जीत रहे हैं। दुनिया भर में धोनी ने अपना कद सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेल कर ही नहीं अपने अच्छे कामों से भी बनाया है शायद इस लिए धोनी की दुनिया भर में लोग इज्जत करते हैं और उन्हें सर आँखों पर बिठाते हैं ।
View this post on InstagramYou paid for the shoes so you tie them tooo 🤗😘 !!! Photo Credit - @k.a.b.b.s
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on
तस्वीर में दिख रहा है दोनों के बीच का प्यार
दरअसल महेंद्र सिंह धौनी उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी की साथ की एक तस्वीर को शाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया है।इस तस्वीर में धौनी साक्षी के सेंडिल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही इसका कैप्शन भी काफी प्यारा है तस्वीर को पोस्ट करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है- आपने जूतों के पैसे दिए हैं इसलिए बांधेंगे भी आप ही। इस तस्वीर में दोनों के बीच कितना प्यार है वो दीखता है । साक्षी और धौनी की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। और साथ ही दोनों के लिए बड़े प्यारे-प्यारे मेसेज भी आ रहे हैं ।
Updated on:
16 Dec 2018 02:15 pm
Published on:
16 Dec 2018 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
