नई दिल्ली। यो-यो टेस्ट का ड्रामा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम के सभी खिलाडियों का बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट लिया। इस टेस्ट में रोहित शर्म मौजूद नहीं थे वे रूस में आयोजित फीफा विश्वकप देखने गए थे। ऐसे में उन्होंने बीसीसीआई से दरखास्त की थी के उनका यो-यो टेस्ट रविवार को लिया जाए। रविवार निकल चुका है और शर्मा के यो-यो टेस्ट की अब तक कोई भी खबर नहीं आयी है।