21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे घर में 2 गर्लफ्रेंड… KKR की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्‍या बोल गए ड्वेन ब्रावो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dwayne Bravo Viral Video: केकेआर में मेंटर ड्वेन ब्रावो के मुंह से प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा निकल गया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग ब्रावो को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने तो उन्‍हें आईपीएल से बाहर करने की बात तक कह दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 21, 2026

Dwayne Bravo Viral Video

केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/KKRiders)

Dwayne Bravo Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन से पहले बेहद ही अजीबो-गरीब बयान दिया है। केकेआर की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की गई उनकी ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बातें कोई सुने, लेकिन बदकिस्मती से जब उन्‍होंने ये बात कही तब उनके माइक चालू थे। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और कप्तान अजिंक्य रहाणे भी ब्रावो के साथ मौजूद थे।

ये था पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि वे एक-दूसरे का अभिवादन कर रहे हैं, तभी ब्रावो को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'जब इन लोगों ने मुझे बुलाया, तो मेरे घर में दो लड़कियां थीं।' वह वॉटसन से बात कर रहे थे और साथ ही नायर की तरफ इशारा कर रहे थे। इसी बीच रहाणे उन्हें बताते हैं कि माइक चालू हैं। रहाणे के बताने पर उन्हें 'शिट' कहते हुए सुना गया। यह जानने के बाद ब्रावो निश्चित रूप से बहुत शर्मिंदा नजर आए।

'ब्रावो को पता नहीं था कि माइक चालू हैं'

ब्रावो को अब ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक्‍स पर @93yorker नाम के एक यूजर ने ब्रावो की जमकर आलोचना की। वीडियो के साथ पोस्‍ट में लिखा है कि केकेआर का पूरा मैनेजमेंट, जिसमें उनके कोच और कप्तान सब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। ब्रावो को पता नहीं था कि माइक चालू हैं, जब उन्होंने कहा कि मेरे घर पर 2 लड़कियां (गर्लफ्रेंड) थीं। जब रहाणे ने उन्हें बताया कि माइक चालू है, तो उनके चेहरे का रंग ही उड़ गया। यह कितनी शर्म की बात है कि ऐसी मानसिकता वाला व्यक्ति आईपीएल का हिस्सा है।

'अगर यह सच है, तो निराशाजनक'

इस पर एक अन्‍य यूजर कहा कि अगर यह सच है, तो निराशाजनक है। पेशेवर माहौल में सम्मान की उम्मीद की जाती है, खासकर जब आप माइक पर हों। चाहे आपको लगे कि आप लाइव हैं या नहीं। खिलाड़ी सिर्फ खुद का ही नहीं, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उम्मीद है कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।

खिलाड़ियों को भी सावधान रहना चाहिए

यह साफ नहीं है कि वे दो महिलाएं कौन थीं। हो सकता है कि वे उनकी दोस्त हों। सिर्फ इस क्लिप के आधार पर किसी को भी कोई राय नहीं बनानी चाहिए। लेकिन, खिलाड़ियों को भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि सबकी नजरें हमेशा उन्हीं पर होती हैं। कोई भी गलत-सलत टिप्पणी उनके करियर को खतरे में डाल सकती है। अगर ऐसा नहीं भी हुआ, तो कम से कम उन्हें शर्मिंदा तो कर ही सकती है।

हार्दिक पंड्या को मांगनी पड़ी थी माफी

पाठकों को याद होगा कि कैसे एक बार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो में एक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मुश्किल में पड़ गए थे। वह टिप्पणी महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक थी। बाद में उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी।